बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण को अगले माह मिलेंगे पांच नीतीश पेंडेंट

बिहार में अत्याधिक बारिश, हीट वेव और व्रजपात जैसी आपदाओं से लोगों को अलर्ट करने के लिए इस मॉनसून में नीतीश पेंडेंट की लॉन्चिंग हो जायेगी.आइआइटी, पटना में इस उपकरण को टेस्टिंग करने के बाद आखरी टेस्टिंग के लिए लैब में रखा है, जिसका काम इस माह पूरा हो जायेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र से जुड़ कर अत्याधिक बारिश, वज्रपात, हीट वेव के लिए लोगों को करेगा सतर्क आइआइटी, पटना में लॉकेट को सैंपल करने का काम हुआ पूरा संवाददाता, पटना बिहार में अत्याधिक बारिश, हीट वेव और व्रजपात जैसी आपदाओं से लोगों को अलर्ट करने के लिए इस मॉनसून में नीतीश पेंडेंट की लॉन्चिंग हो जायेगी.आइआइटी, पटना में इस उपकरण को टेस्टिंग करने के बाद आखरी टेस्टिंग के लिए लैब में रखा है, जिसका काम इस माह पूरा हो जायेगा. इसके बाद आइआइटी जून में उपकरण को बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण को सौंप देगा.पहले चरण में पांच उपकरण प्राधिकरण को मिलेंगाे, जिनकी टेस्टिंग के बाद आगे उपकरण को लोगों के बीच लाया जायेगा. मौसम विज्ञान केंद्र से जुड़ा रहेगा उपकरण, लोगों को करेगा अलर्ट नीतीश पेंडेंट को मौसम विज्ञान केंद्र से जोड़ा जायेगा, जहां से इसकी पूरी गतिविधियों भी नजर रखी जायेगी. सबसे पहले प्राधिकरण अपने अनुसार चिह्नित पांच जगहों पर इसे कर्मियों को टेस्टिंग के लिए देगा. जब उपकरण टेस्टिंग का काम पूरा हो जायेगा, तो उसके बाद सरकार के दिशा-निर्देश पर पेंडेंट बनाने बनाया जायेगा और लोगों के बीच में इसे लाया जायेगा. इन सभी आपदाओं में भी करेगा अलर्ट प्राधिकरण के मुताबिक लोगों को गर्मी, लू, भूकंप, बाढ़, ठनका व तूफान जैसी आपदाओं की पूर्व सूचना पहुंचाने में सक्षम होगा. इस पेंडेंट आपदाओं की पूर्व चेतावनी जारी करने के लिए हर प्रकार से तैयार किया जा रहा है. इसको लेकर जरूरी तकनीकों का सहयोग लिया गया है. अब तक परीक्षण के बाद सभी प्रायोगिक तकनीकी जांच सफल पाया गया है और बिहार मौसम सेवा केंद्र हर संभावित आपदाओं के लिए राज्यभर में पूरी तरह लोगों को अलर्ट मैसेज भेजने के लिए तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >