स्पेशल ट्रेन चलने से सभी राज्यों, प्रवासी श्रमिकों, छात्रों, तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को राहत मिलेगी: अजय यादव

गंगा समग्र अभियान के प्रदेश संयोजक अजय यादव ने कहा कि स्पेशल ट्रेन की मांग राज्य सरकारें कर रही थी

पटना : गंगा समग्र अभियान के प्रदेश संयोजक अजय यादव ने कहा कि स्पेशल ट्रेन की मांग राज्य सरकारें कर रही थी. इसकी इजाजत मिल गयी हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे प्रवासी श्रमिकों, छात्रों, तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को अपने गंतव्य स्थानों पर आसानी से जाने में सहूलियत होगी.लॉक डाउन की वजह से दूसरों राज्यों में रह रहे प्रवासी श्रमिक, छात्र, तीर्थयात्री पर्यटकों को वहां की राज्य सरकारें हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है.

बिहार सरकार ने भी बड़े पैमाने पर सभी राज्यों में व्यवस्था करवाई हुई है. नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गयी हैं, ताकि बिहार के जो श्रमिक,छात्र, तीर्थयात्री और श्रद्धालु पर्यटक विभिन्न राज्यों में लॉक डाउन की वजह से रुके हुए हैं, उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो. अब स्पेशल ट्रेन चलाये जाने से उन सभी को काफी राहत मिलेगी. इस दौरान जो दिशानिर्देश है. उसका भी पालन करने को कहा गया है. मौजूदा समय में अधिक सतर्क एवं सजग रहने की आवश्यकता है.यात्रा के दौरान भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >