कैंपस : एसएससी ने 14 अक्तूबर से पहले आवेदन करने को कहा

एसएससी ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा के उम्मीदवारों से अंतिम तिथि तक इंतजार किये बिना, जल्द-से-जल्द अपने आवेदन पत्र जमा करने का आग्रह किया है

पटना. एसएससी ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा के उम्मीदवारों से अंतिम तिथि तक इंतजार किये बिना, जल्द-से-जल्द अपने आवेदन पत्र जमा करने का आग्रह किया है. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल, असम राइफल्स में राइफलमैन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा-2025 में सिपाही के लिए आवेदन 14 अक्तूबर तक होगा. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कई केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफएस) और अर्धसैनिक संगठनों के लिए 39,481 रिक्तियों को भरना है. आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों के हित में आवेदन पहले जमा करने कहा गया है. 14 अक्तूबर से पहले सभी का आवेदन कर देना है अन्यथा अंतिम समय में सर्वर से संबंधित परेशानी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >