नया सत्र शुरू होने से पहले स्कूल में उपलब्ध करायी जायेगी खेल सामग्री

जिले के सरकारी स्कूलों में नया सत्र शुरू होने से पहले ही खेल सामग्री उपलब्ध करा दी जायेगी.

संवाददाता, पटना

जिले के सरकारी स्कूलों में नया सत्र शुरू होने से पहले ही खेल सामग्री उपलब्ध करा दी जायेगी. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है. इसके साथ ही सभी जिलों को खेल सामग्री की राशि भी आवंटित कर दी गयी है. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार प्रति प्राथमिक विद्यालय पांच हजार, प्रति मध्य विद्यालय 10 हजार और प्रति माध्यमिक विद्यालयों को 25 हजार रुपये खेल सामग्री की खरीदारी करने के लिए राशि आवंटित की गयी है. यह राशि स्कूलों के खाते में फरवरी माह में ही भेज दी गयी है. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से कहा गया है कि सभी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री खरीदी जायेगी. इसके लिए तीन सदस्यीय क्रय समिति का गठन किया गया है. कमेटी में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, एक वरीय शिक्षक और एक शारीरिक शिक्षक सदस्य होंगे. यह क्रय समिति बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करायी खेल सामग्री की सूची के अनुसार विद्यालय स्तर पर खरीदारी की जायेगी. खरीदारी की गयी खेल सामग्री की दर एमआरपी से अधिक नहीं होनी चाहिए. निर्देश में कहा गया है कि आवश्यकतानुसार खेल सामग्री का क्रय किया जाये. खेल सामग्रियों की भंडार पंजी को संधारण किया जायेगा. इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षक या नामित शिक्षक की होगी. खेल सामग्री क्रय करने के बाद शपथ पत्र दो प्रतियों में तैयार कर एक प्रति विद्यालय और दूसरी प्रति प्रखंड कार्यालय को जमा करेंगे.

स्कूल में क्रय की जाने वाली खेल सामग्री

फुटबॉल (2 गेंद और पंप)

वॉलीबाॅल ( 2 गेंद)

क्रिकेट किट (बैट, बाल, स्टंप्स, पैड्स, ग्लव्स)

बैडमिंटन (रैकेट 4-6, शटलकाक, नेट)

कैरम बोर्ड और काउंटर

चेस बोर्ड और सेट

लूडो, टेबल टेनिस (रैकेट, बॉल, नेट)

एथलेटिक्स : शॉट पुट, जेवलिन, डिस्कस, लेपर्ड (रस्सी कूद, हाइ जंप के लिए)

स्किपिंग रस्सी, हैंडबॉल, रिंग, हुला हूप्स

ट्रैकिंग : व्हिसल, स्टॉपवाच, कोन व मार्कर

अन्य: योगा मैट आदि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >