तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

पटना एम्स रोड में नया टोला बिस्मिल्लाह बेकरी के सामने तेज रफ्तार बालू लोड ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

फुलवारीशरीफ. पटना एम्स रोड में नया टोला बिस्मिल्लाह बेकरी के सामने तेज रफ्तार बालू लोड ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक और खलासी कूद कर भाग गये. घटना के बाद मौजूद लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ और आग लगाने का प्रयास किया जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने रोक लिया. लोगों ने मृतक के पॉकेट से पर्स निकाला तो उसमें आधार कार्ड के आधार पर उसका नाम आफताब आलम (उम्र 30 साल ) पिता महताब आलम पुलिस कॉलोनी अनीसाबाद के रूप में पहचान हुई.मृतक के पिता मजदूर हैं और उनका इकलौता पुत्र था. ट्रैफिक पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना ले गयी. वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. मृतक के परिवार वालों ने बताया कि आफताब आलम एम्स रोड में वाल्मी के पास होटल रॉयल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >