तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर चार बार पलटी, चार लोग गंभीर रूप से घायल, सभी को रेफर किया

पटना-गया एनएच-22 पर नीमा सूर्य मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर चार बार पलट गई, जिससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Patna Road Accident : (मसौढ़ी) पटना-गया-डोभी एनएच-22 पर नदवां ओपी क्षेत्र के नीमा सूर्य मंदिर के पास मंगलवार की शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर करीब चार बार पलटी और किनारे लगे लोहे के बैरियर से टकराकर रुक गई. बैरियर नहीं होता तो कार करीब 20 फीट नीचे सड़क किनारे जा गिरती.

ग्रामीणों ने कार से घायलों को निकाल अस्पताल भेजा

हादसे के बाद कार में फंसे चारों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. सूचना मिलने पर नदवां ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

बेहोशी की हालत में थे सभी घायल, पहचान में जुटी पुलिस

नदवां ओपी प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि कार पटना की ओर से गया की तरफ जा रही थी. कार में चार लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद सभी घायल बेहोशी की हालत में थे, जिसके कारण तत्काल उनके नाम और पते की जानकारी नहीं मिल सकी.पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है. कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया गया. वाहन मालिक ने पुलिस को बताया कि वह कार पहले ही बेच चुका है. अब पुलिस कार के वर्तमान मालिक और उसमें सवार लोगों की पहचान करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें : पटना के डॉक्टर से 2.03 करोड़ की वसूली, मुजफ्फरपुर में कोचिंग चलाने वाली महिला ने किया ब्लैकमेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar masaurhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >