Special Train: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Special Train: बिहार से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे की ओर से उन सभी यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है. दरअसल, मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है.

Special Train: बिहार से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया है. दरअसल, मुजफ्फरपुर और आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच स्पेशल ट्रेन 05283/05284 के चलाने का ऐलान किया गया है. बता दें कि, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ये बड़ा निर्णय लिया गया है. वहीं, यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन यानी कि, शुक्रवार को चलाई जाएगी. रेलवे की ओर से की गई इस घोषणा से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली. 

क्या है ट्रेन की टाइमिंग ?

ट्रेन की टाइमिंग की बात की जाए तो, गाड़ी संख्या 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 16 मई से 27 जून तक हर शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. तो वहीं, वापसी की ट्रेन संख्या 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 17 मई से 28 जून तक हर शनिवार सुबह 7:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.   

19 मुख्य स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

बता दें कि, यह ट्रेन पूरे 19 मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी. उन स्टेशनों में शामिल है- बापूधाम मोतीहारी, नरकटियागंज जंक्शन, मोतीपुर, मेहसी, चकिया, पिपरा, सगौली, बेतिया, हरिनगर, बगाहा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर और मुरादाबाद. यह भी जानकारी दे दें कि, इस ट्रेन में थर्ड एसी और सेकेंड एसी कोच होंगे, जिससे लंबी दूरी की यात्रा सुविधाजनक होगी. तो वहीं, यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

Also Read: Bihar Chunav: इस सीट पर जनसुराज ने फाइनल किया उम्मीदवार! PK के दांव से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >