मसौढ़ी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर, पुलिस ने चलाया सघन तलाशी अभियान

मसौढ़ी सिविल कोर्ट परिसर में बम रखे होने की धमकी मिलने से अफरातफरी मच गई. एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है.

Threat to blow up the court with a bomb : पटना समेत राज्य के विभिन्न सिविल कोर्ट परिसरों में विस्फोटक रखे होने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को मसौढ़ी सिविल कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. धमकी की सूचना मिलने के बाद न्यायालय परिसर को एहतियातन खाली करा दिया गया. न्यायालय खुलने के बाद सूचना मिलते ही न्यायिक अधिकारियों ने अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों और अन्य लोगों को तत्काल परिसर से बाहर निकलने का निर्देश दिया.

न्यायालय परिसर में बढ़ायी गयी सुरक्षा

परिसर खाली कराने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी. सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 राघव दयाल पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर पहुंचे. इसके बाद पुलिस टीम ने न्यायालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया. सुरक्षा के मद्देनजर तलाशी के दौरान पुलिसकर्मियों ने विशेष सतर्कता बरती.

आरडीएक्स रखे होने की मिली थी सूचना

एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि न्यायालय परिसर में विस्फोटक रखे होने की सूचना मिली थी. एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे परिसर को खाली कराया गया और पुलिस टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है.

तलाशी में संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं

पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने न्यायालय परिसर के विभिन्न हिस्सों, कमरों और आसपास के स्थानों की जांच की. हालांकि, तलाशी के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गयी है.

पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकी

गौरतलब है कि न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने अथवा वहां विस्फोटक रखे होने की सूचना पूर्व में भी कई बार मिल चुकी है. शुक्रवार को दोबारा धमकी मिलने के बाद मसौढ़ी सिविल कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही. एहतियात के तौर पर पुलिस ने परिसर की गहन जांच की और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >