Sonu Sood Help: 12 साल पहले पिता की मृत्यु, पढ़ाई छोड़ किया काम, अब सोनू सूद दोनों भाइयों के लिए बने मसीहा

Sonu Sood Help: सोनू सूद ने एक बार फिर साबित किया है कि वे गरीबों और असहाय लोगों के लिए मसीहा हैं. अबकि बार उन्होंने दो गरीब भाइयों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है, जिनकी पढ़ाई पैसों की वजह से छूट गयी थी. बच्चों के पिता की मृत्यु 12 साल पहले ही हो चुकी है. पढे़ं पूरी खबर…

Sonu Sood Help: बॉलीवुड स्टार और गरीब-असहाय लोगों का मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद एक बार फिर अपनी दरियादिली की वजह से चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने बिहार के दरभंगा के रहने वाले दो सगे भाइयों की मदद करने का ऐलान किया है, जिनकी उम्र महज 5-7 साल है. गरीबी की वजह से बड़े भाई को पढ़ाई छोड़नी पड़ी, लेकिन उसने अपने छोटे भाई को पढ़ाने की ठानी है. बीते दिनों सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक साइकिल से कहीं जाता दिख रहा है. इसके बाद जब एक चैनल के रिपोर्टर ने उससे बात की तो पता चला कि वह समय का सताया हुआ है. अब सोनू सूद ने दोनों को पढ़ाने का फैसला किया है. उन्होंने ने इस बात का भी ऐलान कर दिया है कि सोमवार से दोनों भाई स्कूल जाएंगे. बताते चलें कि वायरल हो रहे बच्चे के माता-पिता दोनों नहीं हैं. पिता की 12 साल पहले मौत हो चुकी है और मां मुंबई में रहकर घर का काम करती हैं. 

पढ़ने का मन तो है, लेकिन कमाने वाला कोई नहीं

बता दें, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर विवेक मुस्कान पंडित नाम के एक यूट्यूबर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें दो बच्चे साइकिल पर सवार दिख रहे हैं. जब यूट्यूबर ने पूछा पढ़ाई करते हो? तो इसपर युवक ने कहा कि पढ़ाई नहीं करते हैं, काम करते हैं. माता-पिता नहीं हैं. दोनों भाई है. बड़ा भाई बताता है कि पढ़ाई का मन तो करता है, लेकिन क्या करें कोई कमाने वाला नहीं है. साइकिल का काम सीख चुका हूं. बच्चा कहता है कि पैसे की तंगी की वजह से मैंने पढ़ाई छोड़ दी, लेकिन अपने छोटे भाई को पैसे की वजह से पढ़ाई नहीं छोड़ने दूंगा. उसे पढ़ाऊंगा. यह वीडियो दरभंगा जिले के बेनीपुर का बताया जा रहा है. वीडियो 79वें स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले यानी 14 अगस्त का बताया जा रहा है. वीडियो भावुक कर देने वाला है. 

सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोनू सूद ने इन बच्चों की मदद करने का फैसला किया है. सोनू सूद ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “सोमवार से दोनों भाई स्कूल जाएँगे. नम्बर भेज रहाँ हूँ. बसता बांध लो.” 

ALSO READ: Voter List: दो वोटर ID मामले में मुजफ्फरपुर मेयर को नोटिस, 72 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >