ऐसे हाय-हाय कीजियेगा, तो चुनाव बाद भी यही कीजियेगा : सभापति

विधान परिषद में शुक्रवार कार्यवाही शुरू होते ही महागठबंधन के नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया.

पटना. विधान परिषद में शुक्रवार कार्यवाही शुरू होते ही महागठबंधन के नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया. सभापति ने हाथ जोड़कर सभी सदस्यों को कहा अपनी-अपनी सीट पर जाकर बैठ जाये. सीट पर से कुछ कहेंगे, तो सुना भी जायेगा, लेकिन महागठबंधन के नेताओं सदन में सरकार के खिलाफ हाय-हाय करने लगे. फिर सभापति ने उन सभी से कहा आप सभी उच्च सदन के नेता है. कुछ तो समझें. बावजूद इसके सभापति की बात को दरकिनार करते हुए हंगामा जारी रखा. इसपर सभापति ने कहा ऐसे हाय-हाय कीजियेगा, तो चुनाव के बाद भी हाय-हाय कीजियेगा. इसके बाद भी जब हंगामा शांत नहीं हुआ, तो जदयू सदस्य नीरज कुमार ने कहा कि यह सब लोग हंगामा सिर्फ हंगामा करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >