बिहार में विद्युतकर्मियों के घर भी लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली बिल को लेकर होगी ये व्यवस्था...

Smart Bijli Meter: बिहार में बिजली कंपनी ने सरकारी कार्यालयों के बाद अब अपने कार्यालय कर्मियों के आवासीय परिसर में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य कर दिया है. कर्मचारियों को हर महीने नि:शुल्क बिजली की सुविधा लेनी है, तो उन्हें स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी है.

Smart Bijli Meter: बिहार में बिजली कंपनी ने सरकारी कार्यालयों के बाद अब अपने कार्यालय कर्मियों के आवासीय परिसर में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य कर दिया है. स्मार्ट मीटर को बढ़ावा देने और लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कंपनी ने आदेश जारी किया है कि अगर बिजली कंपनी के कर्मचारियों को हर महीने नि:शुल्क बिजली की सुविधा लेनी है, तो उन्हें स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य होगा.

स्मार्ट मीटर नहीं लगाने पर कर्मियों को नि:शुल्क बिजली की सुविधा नहीं मिलेगी. कंपनी के इस आदेश से कम से कम आठ हजार कर्मचारी प्रभावित होंगे. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार में अब तक 50 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं. इसके बावजूद समय-समय पर स्मार्ट मीटर को लेकर सवाल उठते रहते हैं.

Also Read: दिसंबर में शुरू हो जाएगा पटना का मल्टी मॉडल हब और सब-वे, स्विटजरलैंड का लगाया जा रहा है एस्केलेटर

नि:शुल्क सुविधा लेने के लिए स्मार्ट मीटर होना जरूरी

लोगों के मन में स्मार्ट मीटर को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं. इसे दूर करने के लिए कंपनी के सभी कर्मचारियों के यहां स्मार्ट मीटर का होना जरूरी है. चूंकि कंपनी की ओर से बिजली कर्मियों को हर महीने एक तय यूनिट तक नि:शुल्क बिजली की सुविधा दी जाती है. इसलिए कंपनी ने आदेश जारी कर कहा है कि नि:शुल्क बिजली की सुविधा का लाभ लेने के लिए सभी कर्मी अपने यहां अनिवार्य रूप से स्मार्ट मीटर लगवा लें.

वीडियो भी देखें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >