Photos: लाजवाब बना है बिहार का पहला सिक्स लेन केबल पुल, पटना-बेगूसराय-पूर्णिया की गाड़ियां हवा से बात करेंगी

Mokama Simariya Six Lane Bridge: मोकामा-सिमरिया के बीच बने सिक्स लेन पुल पर जल्द ही गाड़ियां दौड़ने लगेंगेी. इस पुल को जल्द चालू कर दिया जाएगा. इस पुल के बनने से अब राजेंद्र सेतु पर जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी.

Mokama Simariya Six Lane Bridge: पटना के मोकामा से बेगूसराय के सिमरिया के बीच गंगा पर सिक्स लेन पुल बनाया गया है. मोकामा-सिमरिया सिक्स लेन केबल पुल पर जल्द ही गाड़ियां दौड़ने लगेंगे. इस पुल के सारे लेन चालू कर दिए जाएंगे. इस पुल के चालू हो जाने से अब पटना से बेगूसराय-पूर्णिया की ओर जाने में जाम का झंझट खत्म हो जाएगा.

औंटा से सिमरिया तक है पुल, एप्रोच सड़क भी शामिल

मोकामा के औंटा से बेगूसराय के सिमरिया तक यह पुल बना है जिसमें अप्रोच रोड़ भी शामिल है. अप्रोच रोड़ समेत इस पुल प्रोजेक्ट की लंबाई 8 किलोमीटर से अधिक है.

ALSO READ: Vande Bharat: पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन कब से चलेगी? टाइम-टेबल और रूट से जुड़ी जानकारी भी आयी

औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल

8 किलोमीटर से अधिक है पुल और एप्रोच सड़क की लंबाई

इस पुल को बनाने में 1740 करोड़ रुपए लगे हैं. अप्रोच पथ के अलावे केवल पुल की लंबाई 1.89 किलोमीटर तक है.

औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल

राजेंद्र सेतु के समानांतर बना है पुल

इस पुल के चालू होने से उत्तर और दक्षिण भारत का संपर्क और सुलभ हो जाएगा. राजेंद्र सेतु के ठीक बराबर में ही यह पुल बना है.

राजेंद्र सेतु

जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति

अभी पटना से बेगूसराय के बीच आवागमन के लिए पुराने राजेंद्र सेतु का ही उपयोग होता है. जहां अक्सर जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है.

औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल और राजेंद्र सेतु

मोकामा-बेगूसराय का सफर हुआ आसान

पटना से बेगूसराय जाने के दौरान मोकामा के औंटा में एक गोलंबर आता है. वहां से दाहिने इस पुल की तरफ अप्रोच रोड़ जा रहा है. जिसे होकर पुल तक जा सकते हैं. आगे सिमरिया तक यह सड़क जाएगी और बेगूसराय वाली रोड़ में जाकर मिल जाती है.

एप्रोच रोड

जल्द चालू होगा पुल

छोटी गाड़ियां अभी भी इस पुल होकर जा रही हैं. हालांकि एक ही लेन से अभी गाड़ियां दोनों ओर से आ-जा रही हैं. जल्द ही दूसरा लेन भी चालू कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >