छह लाख बरामद, शराब के साथ पकड़े गये छह लोग

पुलिस ने घोसवरी व चंपापुर गांव में छापेमारी कर शराब, गांजा, नकदी व चोरी की भैंस के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

प्रतिनिधि, बख्तियारपुर

पुलिस ने घोसवरी व चंपापुर गांव में छापेमारी कर शराब, गांजा, नकदी व चोरी की भैंस के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ -2 अभिषक सिंह ने बताया कि घोसवरी गांव के देवेंद्र साव के घर पर की गयी छापेमारी में पुलिस ने उसके घर से चोरी के 588000 रुपये बरामद किया. साथ उसके घर से तीन मिस फायर गोली व तीन खोखा के साथ दो लीटर चुलाई शराब भी बरामद की गयी. वहीं पुलिस ने घोसवरी गांव के ही उमेश पासवान घर से 20 लीटर देसी शराब बरामद की. जबकि घोसवरी गांव के ही धनराज कुमार के घर से ढाई लीटर शराब बरामद की गयी है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया है. वहीं पुलिस ने चोरी की भैंस के साथ घोसवरी गांव के ही अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जबकि चंपापुर गांव के अजय कुमार व उमेश कुमार को 45 ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >