Patna : बकरीद को लेकर पटना में सीआरपीएफ व सैप की छह कंपनियां भी रहेंगी तैनात

17 जून को बकरीद को लेकर पटना जिले में पटना पुलिस के अलावा सैप और सीआरपीएफ की तैनाती रहेगी. जिला पुलिस को सैप की चार और सीआरपीएफ की दो कंपनियां सुरक्षा को लेकर मिली हैं.

संवाददाता, पटना : 17 जून को आयोजित होने वाली बकरीद को लेकर पटना जिले में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है. पटना पुलिस के अलावा सैप और सीआरपीएफ की तैनाती रहेगी. जिला पुलिस को सैप की चार और सीआरपीएफ की दो कंपनियां सुरक्षा को लेकर मिली हैं. हालांकि पटना पुलिस ने रैफ की एक कंपनी की भी डिमांड की है. साथ ही पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 107 के लिए 4001 प्रस्ताव भेजा है, जिनमें से 835 में बाउंड डाउन कर दिया गया है. 148 संवेदनशील स्थलों का चयन किया गया है. इन जगहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी. साथ ही पेट्रोलिंग पार्टी और क्यूआरटी भी रहेगी. निगरानी के लिए सीनियर पुलिस पदाधिकारी लगाये जायेंगे. सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी ने बताया कि सभी थानों में शांति समिति की बैठक की गयी है और बकरीद के दिन भी सभी से संपर्क में रहने को कहा गया है. फ्लैग मार्च का आयोजन किया जायेगा. सिटी एसपी ने लोगों से अपील की है कि बकरीद को लोग शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. 212 लोगों को किया गया है गिरफ्तार : सिटी एसपी ने बताया कि पटना पुलिस ने आठ जून से 14 जून तक 212 लोगों को गिरफ्तार किया है. अगले तीन दिनों तक एस ड्राइव चलायी जायेगी. संपत्ति मूलक अपराध में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >