नीट की छात्रा की मौत के रहस्यों को सुलझाने एसआइटी पहुंची हॉस्टल

नीट की छात्रा की मौत के रहस्यों को सुलझाने के लिए एसआइटी मंगलवार को दिन में करीब तीन मुन्ना चक स्थित शंभू गल्र्स हॉस्टल पहुंची

संवाददाता, पटना नीट की छात्रा की मौत के रहस्यों को सुलझाने के लिए एसआइटी मंगलवार को दिन में करीब तीन मुन्ना चक स्थित शंभू गल्र्स हॉस्टल पहुंची. पुलिस ने हॉस्टल के मेन गेट पर लगे ताला को खोला और ग्राउंड फलोर से लेकर पाचवें तल्ले तक जांच की. पुलिस टीम में सचिवालय डीएसपी वन अनु कुमारी व कदमकुआं थानाध्यक्ष जन्मजेय शर्मा शामिल थे. टीम करीब आधे घंटे तक घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और वहां से निकल गयी. सूत्रों का कहना है कि पुलिस को उस भवन में कुछ ऐसे सामान की तलाश थी, जो उनके लिए पुख्ता सबूत हो सकते हैं. पुलिस को यह भी शक था कि उस भवन में ही छात्रा के साथ कुछ ऐसी घटना हुई, जिसके कारण उसकी तबीयत खराब हो गयी. हालांकि हॉस्टल में तीन-चार बार जांच के बाद भी पुलिस को वहां कुछ घटना होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं. अब पुलिस ने अपना ध्यान जहानाबाद की ओर केेंद्रित कर लिया है और वहां एक विशेष टीम को जांच के लिए भेजा गया है. टीम जहानाबाद में उसके घर से लेकर पटना आने तक की जांच कर रही है. साथ ही परिजनाें से भी पूछताछ की जा रही है. उनसे यह जानकारी ली जा रही है कि वह पटना से 26 दिसंबर काे जहानाबाद आयी तो उसकी क्या हालत थी और किन-किन लोगों से मिली. साथ ही मिली डायरी को भी जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है. ताकि यह जांच हो सके कि उक्त डायरी में लिखावट छात्रा के हैं या किसी और के हैं. एफएसएल रिपोर्ट और पटना एम्स के सेकेंड ओपिनियन का है पुलिस को इंतजार नीट छात्रा की माैत मामले में एसआइटी की लगातार जांच जारी है. लेकिन पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट और पटना एम्स के सेकेंड ओपिनियन का इंतजार है. पटना एम्स से पुलिस ने 25 प्वाइंट पर रिपोर्ट मांगी है. पुलिस ने पीएमसीएच की पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट, तीनाें अस्पतालाें के ट्रीटमेंट चार्ट काे पटना एम्स भेजा है. ताकि उस पर सेकेंड ओपिनयन मिल सके. जबकि एफएसएल में बिसरा जांच करायी जा रही है. एफएसएल से टाॅक्सीलाॅजी व उसके कपड़े से लिये गये नमूने की जांच रिपोर्ट मांगी गयी है. इस मामले में अपनी रिपोर्ट देने के लिए पटना एम्स ने पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम बनायी है. यह टीम सेकेंड ओपिनियन देगी. इस टीम में गायनी, फाेरेंसिक, न्यूरो, साइकेट्रिक, रेडियोलॉजी के डॉक्टरों को शामिल किया गया है. इन प्वाइट पर मांगी गयी है पटना एम्स से सेकेंड ओपिनियन -छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई या नहीं? – मौत का क्या कारण था? -पीएमसीएच की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर एम्स की क्या ओपिनियन है. पीएमसीएच ने अपनी रिपोर्ट में यौन हिंसा से इंकार नहीं किये जाने की जानकारी दी थी. -शरीर पर किस तरह के निशान हैं. उसके साथ मारपीट की गयी थी या नहीं? नाखून के निशान किसी दूसरे के हैं या नहीं? एफएसएल से इन बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट -छात्रा के कपड़े पर मिले नमूने क्या कहते हैं? -छात्रा की मौत नींद की गोली खाने से हुई या नहीं? उसकी मौत की मूल वजह क्या है? मानवाधिकार आयोग में एसएसपी सहित पांच पर दर्ज कराया कंपलेन केस पटना हाईकाेर्ट के वकील डॉ. कौशलेंद्र नारायण ने मानवाधिकार आयोग में एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार, पटना सदर एएसपी अभिनव कुमार, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष रौशनी कुमारी और प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के खिलाफ में कंपलेन केस दर्ज करा दिया है. उन्होंने बताया कि जांच संदेहास्पद है और पुलिस की कार्यशैली देख कर आश्चर्य हुआ. पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर प्लेटफॉर्म पर निःशुल्क मुकदमा लडूंगा. इस मुकदमे ने मुझे काफी विचलित किया है. मेरे अंदर भी काफी दुख है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR PRABHAT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >