Shravani Mela Special Train: हफ्ते में 5 दिन चलेगी ये स्पेशल ट्रेन… जानिए कहां-कहां रुकेगी

Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेले के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की जा रही है. दरअसल, पटना और आसनसोल के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी. इस ट्रेन की टाइमिंग और स्टेशनों के ठहराव को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है.

Shravani Mela Special Train: बिहार में श्रावणी मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े, इसे लेकर खास तैयारी रेलवे प्रशासन की ओर से भी की जा रही है. इस बीच खबर है कि, पटना और आसनसोल के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी. श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए स्पेशल ट्रेन को मोकामा-झाझा-जसीडीह के रास्ते पटना और आसनसोल के बीच ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. बता दें कि, अगले महीने यानी कि 11 जुलाई से 9 अगस्त तक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी.

हफ्ते के इन 5 दिन चलेगी ट्रेन…

वहीं, मेले को लेकर यह ट्रेन हफ्ते के 5 दिन चलेगी. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार, शनिवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को आसनसोल से 17:00 बजे चलेगी जिसके बाद 18:32 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए देर रात 1:30 बजे पटना जंक्शन आयेगी. तो वहीं, वापसी में पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 12 जुलाई से 10 अगस्त तक हफ्ते के 5 दिन शनिवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को चलेगी. वापसी में ट्रेन की टाइमिंग यह होगी कि, पटना से 2:50 बजे चलेगी और 7:23 बजे जसीडीह रुकते हुए 10:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव…

बता दें कि, इस स्पेशल ट्रेन में अनारक्षित श्रेणी के 20 कोच होंगे. वहीं, इस ट्रेन का चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, लखीसराय, मनकट्ठा, बड़हिया, हाथीदह, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब और राजेंद्र नगर स्टेशनों पर ठहराव होगा. इसके अलावा बता दें कि, यशवंतपुर-गया स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि भी बढ़ा दी गई है. 28 जून से 26 जुलाई तक इस ट्रेन को धनबाद जंक्शन तक चलाया जाएगा. हालांकि, ट्रेन की टाइमिंग और ठहराव पहले की ही तरह होगा.

Also Read: Shravani Mela 2025: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में मनोरंजन का तगड़ा इंतजाम, आपको भी लेना है भाग तो करें आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >