पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 43 कांग्रेस नेताओं को कारण बताओ नोटिस

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाये जानेवाले 43 नेताओं के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

संवाददाता,पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाये जानेवाले 43 नेताओं के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. कांग्रेस पार्टी अनुशासन समिति ने इन नेताओं से मंगलवार को शोकॉज नोटिस जारी किया है. चुनावी अवधि में इन व्यक्तियों द्वारा मीडिया सहित अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दिया गया जिससे पार्टी की छवि तथा चुनावी प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा. प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव के अनुसार संबंधित सभी व्यक्तियों को 21 नवंबर तक अपना लिखित स्पष्टीकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है. कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित समय-सीमा में जवाब नहीं देने पर अनुशासन समिति उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासन भी कर सकती है. जिन नेताओं को शो-कॉज भेजा गया है उनमें अफाक आलम, आनंद माधव, छत्रपति यादव, वीणा शाही, डा अजय कुमार सिंह, गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही, सुधीर कुमार उर्फ बंटी चैधरी, कंचना कुमारी, बच्चू कुमार बीरू, राज कुमार राजन, नागेंद्र पासवान विकल, मधुरेंद्र कुमार सिंह, प्रदुमन यादव, शकीलुर रहमान, अशोक गगन, सूरज सिन्हा, उर्मिला सिंह नीलू, सुधा मिश्रा, अब्दुल बाकी सज्जन, वसी अख्तर, रमेश सिंह, कैशर खान, कुंदन गुप्ता, राज कुमार शर्मा, आशुतोष शर्मा, कुमार संजीत, नीरज कुमार, राणा अजय कुमार सिंह, रेखा पटेल, रीना देवी, अजय प्रताप सिंह, शिवनीती सिंह, सुदय शर्मा, सुनीता कुमारी, आदित्य पासवान, राहुल मिश्रा, अरविंद पासवान, खुशबू कुमारी, रवि गोल्डेन, निधि पांडेय, राजीव मेहता, धीरेन्द्र कुमार सिंह, और रवि सिंह राजपूत शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >