शिबू सोरेन परिवार ने झारखंड और लालू परिवार ने बिहार को लूटा : सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद हों या शिबू सोरेन, ये देश को लूटने वाले हैं. पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने झारखंड को और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने बिहार को लूटा है. इनके पुत्र भी अपने पिता की राह पर चल रहे हैं.

संवाददाता, पटना.

उपमुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद हों या शिबू सोरेन, ये देश को लूटने वाले हैं. पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने झारखंड को और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने बिहार को लूटा है. इनके पुत्र भी अपने पिता की राह पर चल रहे हैं. श्री चौधरी ने स्पष्ट कहा कि लालू प्रसाद खुद चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं, जबकि उनके पुत्र समेत परिवार के कई सदस्य जमानत पर हैं. इधर, शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन जेल में हैं. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि भ्रष्टाचार करने वाला कोई बच नहीं पायेगा. इन लूटने वालों पर जब सरकार कार्रवाई करती है, तो तो दर्द तो होगा ही. इसी लूट से छुटकारा पाने के लिए इन्होंने इंडी गठबंधन बनाया है. उन्होंने कहा कि आज इडी द्वारा झामुमो के एक मंत्री के पीए के पास से 40 करोड़ रुपये बरामद हुए. इससे पहले कांग्रेस के एक सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये बरामद किये गये थे. इंडी गठबंधन वालों को बताना चाहिए कि ये रुपये आते कहां से हैं? इंडी गठबंधन वालों को यह भी बताना चाहिए कि क्या अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी, तो संविधान में बदलाव करते हुए ये भ्रष्टाचार की छूट लागू कर देंगे?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >