स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पटना के शाश्वत ने जीते तीन पदक

सीवान में आयोजित 34वें पांच दिवसीय बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पटना के 16 वर्षीय शाश्वत ने दो ब्रॉन्ज व एक सिल्वर मेडल जीता है.

पटना़ सीवान में आयोजित 34वें पांच दिवसीय बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पटना के 16 वर्षीय शाश्वत ने दो ब्रॉन्ज व एक सिल्वर मेडल जीता है. मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में राज्य भर के कई प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिसमें शाश्वत ने कड़ी मेहनत से ब्रॉन्ज को अपने नाम किया. वह बिरला कॉलोनी में रहकर पाटलिपुत्र गन्स एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहे हैं. जबकि, ज्ञान निकेतन के 9वीं कक्षा के छात्र हैं. वहीं, भाई शशांक देव बाल वैज्ञानिक हैं. बेटे की उपलब्धि को लेकर मां नताशा व पिता भूदेव कुमार ने बधाई दी है. शाश्वत शूटिंग चैंपियन बनना चाहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >