पटना: फोन पर बोला- 35 लाख की लॉटरी लगी है, सीनियर सिटीजन से ठग लिये 8.71 लाख

पटना में साइबर बदमाशों ने 35 लाख की लॉटरी जीतने का झांसा देकर एक सीनियर सिटीजन से 8.71 लाख रुपये की ठगी कर ली. ठगों ने आधार और पासपोर्ट की फोटो मंगवाकर किस्तों में पैसे ऐंठे.

Cyber ​​fraud in Patna : पटना के बोरिंग रोड इलाके के रहने वाले एक सीनियर सिटीजन से साइबर बदमाशों ने 35 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर 8.71 लाख रुपये की ठगी कर ली. साइबर बदमाशों ने पहले फोन कर उन्हें लॉटरी जीतने की जानकारी दी और सत्यापन के नाम पर आधार कार्ड व पासपोर्ट की फोटो व्हाट्सएप पर मंगवा ली. इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे लगातार रुपये की मांग की जाती रही.

लॉटरी जीतने का आया फोन

पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि साइबर बदमाशों ने फोन कर कहा कि उनका मोबाइल नंबर 35 लाख रुपये की लॉटरी के लिए चुना गया है. लॉटरी की राशि हासिल करने के लिए सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गयी.

आधार और पासपोर्ट की फोटो ली

साइबर बदमाशों ने सत्यापन के नाम पर पीड़ित से आधार कार्ड और पासपोर्ट की फोटो व्हाट्सएप पर मंगवा ली. इसके बाद उन्हें बताया गया कि 35 लाख रुपये बड़ी रकम है, इसलिए इसके लिए जरूरी कागजात जमा करने होंगे.

एक-दो लाख कर 8.71 लाख ऐंठे

कागजात जमा कराने के नाम पर साइबर बदमाशों ने पीड़ित से समय-समय पर रुपये मांगना शुरू कर दिया. साइबर ठगों की बातों में आकर सीनियर सिटीजन ने एक लाख, दो लाख रुपये कर कुल 8.71 लाख रुपये दे दिये. इसके बाद भी बदमाशों की ओर से लगातार पैसों की मांग की जाती रही.

लगातार मांग पर हुआ ठगी का अहसास

जब साइबर बदमाशों ने लगातार और रुपये की मांग शुरू कर दी, तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी. साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें: बंगाल से पटना आया खास पत्ता, इसी से सज रहा डाकबंगला का दुर्गा पूजा पंडाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितिश सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >