बिक्रम के गांधी आश्रम में किया गया सेमिनार का आयोजन

बिहार के सर्वोदय समाज, सर्वोदय मंडल, लोक समिति और गांधी आश्रम बिक्रम समेत अन्य संगठनों की ओर से सेमिनार का आयोजन बिक्रम के गांधी आश्रम में किया गया.

संवाददाता, पटना बिहार के सर्वोदय समाज, सर्वोदय मंडल, लोक समिति और गांधी आश्रम बिक्रम समेत अन्य संगठनों की ओर से सेमिनार का आयोजन बिक्रम के गांधी आश्रम में किया गया. इस सेमिनार का उद्देश्य बिहार में गांधी जी का जहां-जहां आगमन हुआ है वहां के लोगों के साथ संपर्क कर वहां कि स्थिति का आकलन करना है. सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्र भूषण ने बताया कि आज हमें गांधी जी के आगमन के स्थलों पर जनसंपर्क और खादी, राष्ट्रीय एकता आदि की स्थिति के बारे में जानने के साथ ही गांधी जी के विरासत का पुनरावलोकन करना है. इस अवसर पर बिहार सर्वोदय मंडल के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि गांधी जी की चंपारण की यात्रा भी किसानों की समस्या को लेकर ही हुई थी. आज भी किसानों की समस्या बरकरार है, बल्कि उस समय से ज्यादा है. वहीं बिहार भूदान किसान यज्ञ समिति के संयोजक मुनीश ओम प्रकाश ने कहा कि बिहार में करीब चार लाख भूदान किसान हैं. भूदान किसानों के समर्थन में सभी किसान मजदूर को एक साथ आना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >