– मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
संवाददाता, पटनामौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ तंत्रिका शल्य चिकित्सक डॉ प्रो विवेक यादव ने मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों की पहचान, रोकथाम और सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी बताया. डॉ यादव ने कहा कि किसी भी रोग की समय पर सही पहचान ही प्रभावी उपचार का आधार है. उन्होंने चेतावनी दी कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के केवल इंटरनेट के सहारे दवा लेना, विशेषकर तंत्रिका संबंधी रोगों में, अत्यंत हानिकारक हो सकता है. शिविर में विद्यार्थियों ने परीक्षा तनाव, माइग्रेन, चक्कर, आघात (स्ट्रोक) व महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछे. राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ निखिल आनंद गिरि ने शॉल ओढ़ाकर अतिथि का सम्मान किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.