CM Nitish Yatra: सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा का आज से दूसरा फेज शुरू, मधुबनी को देंगे 298 करोड़ का गिफ्ट

CM Nitish Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का दूसरा फेज आज से शुरू होगा. सीएम नीतीश कुमार आज मधुबनी को 298 करोड़ का गिफ्ट देंगे. जिले में 101 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. सीएम के आगमन से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज से दूसरा फेज शुरू हो गया है. दूसरे फेज में वह मिथिलांचल के कई जिलों का दौरा करेंगे. आज मधुबनी को 298 करोड़ की सौगात देंगे. साथ ही लोगों से बातचीत और कई विकास कार्यों का इंस्पेक्शन भी करेंगे. सीएम नीतीश 101 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

अधिकारियों संग करेंगे रिव्यू मीटिंग

आज मधुबनी जिले में आने पर कई सरकारी योजनाओं को लेकर जानकारियां भी सीएम नीतीश लेंगे. सात निश्चय-2 और सात निश्चय-3 के तहत जो काम किए जा रहे हैं, उसकी जमीनी हकीकत जानेंगे. साथ ही अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग भी करेंगे. सीएम नीतीश यहां लोगों से सीधा बातचीत करेंगे और उनसे फीडबैक भी ले सकते हैं.

जिला प्रशासन को किया गया अलर्ट

सीएम नीतीश के आगमन को लेकर जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है. तमाम तैयारियों को लेकर पुख्ता इंतजाम रखने का आदेश दिया गया है. सीएम नीतीश के आगे के कार्यक्रम को लेकर बताया गया कि 28 जनवरी को वे दरभंगा जिले में जायेंगे. इसके बाद 29 जनवरी को जनवरी जिले में जायेंगे. इस दौरान वे विकास कार्यों का इंस्पेक्शन करेंगे. ऐसे में जिला प्रशासन तैयारियों और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट है.

पहले फेज में इन जिलों का किया था दौरा

नए साल में खरमास बाद सीएम नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा की शुरुआत की थी. पहला फेज 16 से 24 जनवरी तक चला था. इस दौरान सीएम नीतीश ने समृद्धि यात्रा पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर और वैशाली में की थी. इस दौरान उन्होंने जिलों में करोड़ों की सौगात भी दी थी. अब दूसरे फेज की आज से शुरुआत हो गई है.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में नया अपडेट, अब POCSO एक्ट की लगेंगी धाराएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >