पटना : बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर लगाये गये लॉकडाउन के दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या में पांच दिनों बाद गिरावट दर्ज की गयी. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के गुरुवार को 901 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 23300 हो गयी है. मालूम हो कि इससे पहले 12 जुलाई को 1256, 13 जुलाई को 1116, 14 जुलाई को 1432, 15 जुलाई को 1320 और 16 जुलाई को 1385 मामले सामने आये थे.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को सिवान में 122, नालंदा में 105, पटना में 99, पश्चिम चंपारण में 98, भागलपुर में 63, मुंगेर में 58, नवादा में 47, लखीसराय में 40, बेगूसराय में 28, गोपालगंज में 27, गया में 26, मुजफ्फरपुर में 26, समस्तीपुर में 23 और सुपौल में 23 मामले सामने आये.
वहीं, पूर्वी चंपारण में 13, रोहतास में 12, खगड़िया में 11, शेखपुरा में 11, शिवहर में 07, वैशाली में 07, बक्सर में 06, दरभंगा में 06, मधेपुरा में 06, अरवल में 04, किशनगंज में 04, पूर्णिया में 04, सहरसा में 04, जहानाबाद में 03, औरंगाबाद में 02, भोजपुर में 02, बांका में 01, कैमूर में 01, मधुबनी में 01 और सारण में 01 कोरोना संक्रमित मिले.
दिल्ली के चार और हरिद्वार के एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला है. इन लोगों का सैंपल सिवान से लिया गया था. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.
राजधानी पटना में छह दिनों के बाद कोरोना संक्रमितों को आंकड़ा सौ से नीचे आया है. पटना में 11 जुलाई को 133, 12 जुलाई को 177, 13 जुलाई को 228, 14 जुलाई को 162, 15 जुलाई को 242 और 16 जुलाई को 378 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये थे.
Posted By : Kaushal Kishor
