ट्रक ने स्कूटी सवार को मारा धक्का, मौत

थाना क्षेत्र के बी एन शर्मा इंस्टीट्यूट के निकट अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार को पीछे से धक्का मार दिया. इससे घटनास्थल पर ही स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी.

खगौल. थाना क्षेत्र के बी एन शर्मा इंस्टीट्यूट के निकट अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार को पीछे से धक्का मार दिया. इससे घटनास्थल पर ही स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के बीबीगंज चीकटोली निवासी मो रफी के 28 वर्षीय पुत्र अफसर उर्फ विक्की के रूप में की गयी है. असरफ उर्फ विक्की अपने स्कूटी से खगौल स्टेशन मार्ग से आरओबी की ओर जा रहा था. इसी दौरान एक ट्रक चालक ने धक्का मार कर फरार हो गया. परिजनों ने बताया कि युवक करीब आठ बजे दानापुर में था. वह इंडिगो में काम करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >