चयनित 19201 शिक्षकों को स्कूल आवंटित

बिहार विद्यालय अध्यापक परीक्षा के तीसरे चरण में अनुशंसित एवं चयनित 19201 विद्यालय अध्यापकों की 10 जिलों में स्कूल आवंटित कर दिये गये हैं.

विद्यालय अध्यापक परीक्षा का तीसरा चरण पटना सहित दस जिलों में किये गये हैं स्कूल आवंटित संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय अध्यापक परीक्षा के तीसरे चरण में अनुशंसित एवं चयनित 19179 विद्यालय अध्यापकों की 10 जिलों में स्कूल आवंटित कर दिये गये हैं. यह स्कूल आवंटन औरंगाबाद, दरभंगा, गया, जहानाबाद, मधेपुरा, मधुबनी, पटना, पूर्णिया, शेखपुरा और वैशाली में की गयी हैं. स्कूल आवंटन से संबंधित सारी सूचना शिक्षा विभाग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डाल दी है. स्कूल आवंटन की सूचना अध्यापकों को भी दी जा रही है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार मंगलवार को औरंगबााद जिले में 1055, दरभंगा में 3030, गया में 2174, जहानाबाद में 769, मधेपुरा में 1984, मधुबनी में 2896, पटना में 2679, पूर्णिया में 2418, शेखपुरा में 645 और वैशाली में 1551 शिक्षकों को स्कूल आवंटित किये गये हैं. इससे पहले सोमवार को 24150 और शनिवार को 15528 विद्यालय अध्यापकों को 28 जिलों में स्कूल आवंटित किये गये थे. काउंसलिंग करा चुके शिक्षकों को ही किये जा रहे स्कूल आवंटित इस तरह अभी तक तीसरे चरण की विद्यालय अध्यापक परीक्षा पास आधिकारिक जानकारी के अनुसार बिहार विद्यालय अध्यापक परीक्षा के तीसरे चरण में कुल 66603 शिक्षकों का चयन किया गया था. सफलता पूर्वक काउंसलिंग करा चुके शिक्षकों को ही स्कूल आवंटित किये जा रहे हैं. जिन स्कूलों को स्कूल आवंटित किये जा चुके हैं, उनको स्कूल में योगदान करने के लिए एक दो दिन में आदेश जारी कर दिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >