Katihar News: कटिहार जिले के फलका थाना इलाके के वाहिद नगर टोला में शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक महिला पर हमला किया. महिला अपने दामाद के घर आई हुई थी. रात के वक्त वह घर में सो रही थी, तभी उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. इसके बाद महिला बुरी तरह से घायल हो गई. महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.
घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही फलका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला अपने दामाद के घर आई हुई थी. रात में सोने के दौरान अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. लेकिन आखिर महिला पर किसने और किस वजह से वार किया, यह अब तक पता नहीं चल पाया है.
घटना को लेकर क्या कहना है पुलिस का?
परिजनों ने तुरंत घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख पटना रेफर कर दिया. फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
(कटिहार से अली अहमद की रिपोर्ट)
Also Read: ‘मैं तुम्हें अपने साथ नहीं रखूंगा, तुम जाकर मर जाओ’, पति से मिली धमकी, विवाहिता ने किया सुसाइड
