नीरज,कटिहार. सहायक पुलिस ने गुप्त सचना पर कार्रवाई करते हुए 103 ग्राम स्मैक एवं 43,500रूपया. के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक थानाध्यक्ष कुमार विकास को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो बुलेट मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति सहायक थाना मोड़ की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे है. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सहायक थाना पुलिस ने अमर जवान चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बुलेट मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति को रोकने का इशारा किया. जब पुलिस ने दोनों आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के पास से 103 ग्राम स्मैक तथा 43500 नगद रुपया बरामद किया. स्मैक मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपी प्रिंस कुमार उम्र-28 वर्ष पिता रामचंद्र साह नया टोला, राहुल कुमार उम्र-30 वर्ष पिता ओमप्रकाश साह, संत विहार वैगना दोनों थाना नगर जिला कटिहार निवासी को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.
103 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 43500 रुपया किया बरामद
103 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 43500 रुपया किया बरामद
