Bihar Train News: ट्रेनों में यात्रियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इस व्यवस्था में पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से होकर चलने वाली ट्रेनों को खास महत्व दिया गया है, जिससे इस रूट के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.
इन ट्रेनों को चलाने का लिया गया फैसला
- (गाड़ी संख्या 05575) सहरसा-आनंद विहार स्पेशल: यह ट्रेन 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को सहरसा से रात 20.00 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन सुपौल, झंझारपुर, सकरी, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल होते हुए 03.40 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी और गुरुवार को 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
वापसी में 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल 30 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर गुरुवार को चलेगी. यह ट्रेन अगले दिन 00.10 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 10.30 बजे सहरसा पहुंचेगी. इस ट्रेन में एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जेनरल क्लास के टोटल 20 कोच लगाए जाएंगे.
- (गाड़ी संख्या 05579) पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल: यह ट्रेन 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर शुक्रवार और रविवार को चलेगी. यह ट्रेन सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते 03.40 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी और तीसरे दिन 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
वापसी में 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर रविवार और मंगलवार को चलाई जाएगी. यह ट्रेन अगले दिन 00.10 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी और सहरसा होते हुए 13.45 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में भी एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जेनरल क्लास के टोटल 20 कोच उपलब्ध रहेंगे.
Also Read: भागलपुर में आधी रात को बीच रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किस पर जताई आशंका?
