स्कूल क्रिकेट लीग : लायंस और ब्लास्टर सुपर सिक्स में

मानव रचना लायंस और जीएनआइओटी ब्लास्टर स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-5 के सुपर सिक्स में प्रवेश कर लिया है.गुरुवार को खेले गये अंतिम लीग मैच में मानव रचना लायंस ने आंजिक्या बांबर्स को 126 रन और जीएनआइओटी ब्लास्टर ने संस्कृति चेंजर्स को 127 रन से पराजित किया.

पटना. मानव रचना लायंस और जीएनआइओटी ब्लास्टर स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-5 के सुपर सिक्स में प्रवेश कर लिया है. गुरुवार को खेले गये अंतिम लीग मैच में मानव रचना लायंस ने आंजिक्या बांबर्स को 126 रन और जीएनआइओटी ब्लास्टर ने संस्कृति चेंजर्स को 127 रन से पराजित किया. खेमनीचक स्थित कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये मैच में मानव रचना लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 208 रन बनाये. युवराज ने 77 और अमन यादव ने 59 रन की पारी खेली. जवाब में आंजिक्य बांबर्स की टीम 11.4 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गयी. विजेता टीम के अमन यादव को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया. दूसरे मैच में जीएनआइओटी ब्लास्टर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 225 रन बनाये. वैभव राज ने 65, करण कुमार ने 55 रन की पारी खेली. जवाब में संस्कृति चेंजर्स की टीम 17 ओवर में 98 रन ही बना सकी. विजेता टीम के प्रेम कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

संक्षिप्त स्कोर :

मानव रचना लायंस – 20 ओवर में सात विकेट पर 208 रन, अमन यादव 59, युवराज 77, आयुष्मान सिंह 16, हर्षित शर्मा नाबाद 23, अतिरिक्त 25, अर्थव सिंह 4/22, आदर्श 1/29, अबू सफवान 1/16. आंजिक्य बांबर्स – 11.4 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट, अनिकेत प्रकाश 11, उत्कर्ष 13, अर्थव सिंह 16, अतिरिक्त 16, श्रवण कुमार 3/48, दीपक कुमार 1/19, मिहिर कुमार 2/8, अमन यादव 2/0.

दूसरा मैच :

जीएनआइओटी ब्लास्टर – 20 ओवर में छह विकेट पर 225 रन, आयुष्मान जैन 13, वैभव राज 65, सौभाग्य मिश्रा 10, आरव शर्मा नाबाद 19, रवि कुमार 23, करण कुमार नाबाद 55, अतिरिक्त 37, जेम्स कुमार 2/30, मोहम्मद कैफ 1/59, रेयांश कार्तिक 1/25. संस्कृति चेंजर्स – 17 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट, रेयांश कार्तिक 28, विवेक कुमार 11, जेम्स कुमार 20, अतिरिक्त 18, करण कुमार 1/13, हिमांशु कुमार 1/32, उज्ज्वल उजाला 1/17, विराज प्रकाश 1/10, प्रेम कुमार 2/9.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >