सुरक्षा की तैयारी : सशस्त्र सीमा बल की बैठक, अलर्ट जारी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सुरक्षा को लेकर कड़ी तैयारी है.

सीमांत मुख्यालय में आइजी निशित कुमार उज्ज्वल की अध्यक्षता में चुनाव को लेकर मंथन संवाददाता, पटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सुरक्षा को लेकर कड़ी तैयारी है. सशस्त्र सीमा बल के सीमांत मुख्यालय में आइजी निशित कुमार उज्ज्वल की अध्यक्षता में विभिन्न कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई. इसमें बिहार पुलिस, विशेष कार्य बल, मादक पदार्थ नियंत्रण, राजस्व खुफिया, प्रवर्तन निदेशालय, वित्तीय खुफिया, आयकर, रेलवे, मद्य निषेध और आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य वास्तविक समय में खुफिया जानकारी साझा कर एजेंसियों के आपसी समन्वय को मजबूत करना और संयुक्त अभियानों की प्रभावशीलता बढ़ाना था. सभी एजेंसियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न कराने को हर संभव कदम उठाये जायेंगे. अधिकारियों ने सीमा और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया. बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी एजेंसियां रियल-टाइम में घटनाओं की जानकारी साझा करेंगी और किसी भी प्रकार की सुरक्षा खामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक का समापन सभी एजेंसियों के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि खुफिया-आधारित कार्रवाई और सक्रिय समन्वय के माध्यम से लोकतंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >