NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की संपत्ति होगी जब्त, रिमांड की मांग करेगी CBI

Sanjeev Mukhiya: नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया बीते दिनों पटना से गिरफ्तार हुआ था. EOU ने रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ भी की है. अब संजीव मुखिया की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी. इसके अलावा आज कोर्ट से CBI संजीव के रिमांड की मांग करेगी. पढ़ें पूरी खबर…

Sanjeev Mukhiya: नीट पेपर लीक कराने का आरोपित मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी. इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) जल्द ही इससे संबंधित प्रस्ताव ED को भेजेगा. वहीं, पेपर लीक कराने में संजीव मुखिया की सहयोगियों की भी पहचान कर उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जाएंगे, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. बता दें, नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की दो दिनों की रिमांड अवधि बुधवार को पूरी हो गई. इसके बाद संजीव मुखिया को वापस बेउर जेल भेज दिया गया. इसके पहले भी संजीव मुखिया से ईओयू ने 36 घंटे की पूछताछ की थी. 

आज CBI रिमांड की करेगी मांग

EOU सूत्रों के अुनसार, संजीव मुखिया ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिसका सत्यापन करने का काम अब शुरू होगा. आगे जरूरत पड़ने पर संजीव मुखिया को फिर से रिमांड पर लिया जा सकता है. सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को सीबीआइ संजीव मुखिया को रिमांड पर लेने का आग्रह सीबीआइ की विशेष अदालत से करेगी. बिहार के साथ झारखंड, बंगाल, यूपी और दिल्ली आदि में भी उसके नेटवर्क सूत्रों के अनुसार, नालंदा के नगरनौसा का रहने वाला संजीव मुखिया अपनी पत्नी को विधायक बनाने की जुगत में लगा है. 

पत्नी को लड़ाना चाहता है विधानसभा चुनाव

इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में वह अपनी पत्नी के लिए चुनावी टिकट की जुगाड़ में लगा था, मगर इस बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पेपर लीक से अवैध कमाई का इस्तेमाल भी वह इसमें करने वाला था. इओयू को पूछताछ में बिहार के साथ पड़ोसी राज्यों झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि में भी उसके नेटवर्क की जानकारी मिली है. इसको जल्द ही इन राज्यों की पुलिस से भी मदद ली जाएगी.

ALSO READ: Bihar Chunav: इस दिन से हर विधानसभा में उतरेगी एनडीए, चुनावी तैयारी को धार देने का रोडमैप तैयार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >