कैमूर में सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी का ऐलान

Samriddhi Yatra: बिहार सरकार कैमूर जिले में सुनसान पहाड़ पर हाई सिक्योरिटी जेल बनाएगी. इसका ऐलान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को समृद्धि यात्रा के दौरान किया. उन्होंने यह भी कहा कि इस जेल में खूंखार आतंकवादियों को रखा जाएगा.

Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के लिए कैमूर जिले में पहुंचे. यहां उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. सीएम के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी यात्रा में मौजूद रहे. जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा, कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बिहार सरकार हाई सिक्योरिटी जेल बनाएगी. इस जेल में खूंखार आतंकवादियों को रखा जाएगा.

नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ

इस दौरान सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. सम्राट चौधरी ने कहा, कैमूर में पहाड़ों पर कोई व्यवस्था नहीं थी. लेकिन सरकार ने उस पहाड़ पर भी डिग्री कॉलेज खोला. साथ ही उन्होंने यह भी कहा, बिहार का विकास चारों तरफ दिख रहा है. कहीं सड़क तो कहीं बिजली और पानी पहुंचाया गया. इसके अलावा भी उन्होंने कई उपलब्धियां गिनवाई.

हाई सिक्योरिटी जेल की ऐसी रहेगी व्यवस्था

इससे पहले फरवरी 2026 में भी सुनसान पहाड़ पर जेल बनाए जाने की घोषणा सम्राट चौधरी ने की थी. उन्होंने बताया था कि अपराधियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल पहाड़ पर बनेंगे, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं होगा. यहां आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता होगा और इस रास्ते में चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जाएगी.

इतना ही नहीं, बाहरी दुनिया से इसे बिल्कुल अलग रखा जाएगा. जेल के आस-पास कोई व्यक्ति भी भटक नहीं सकेगा. इस जेल में अति गंभीर श्रेणी में आने वाले अपराधियों को रखा जाएगा.

यहां आयोजित किया गया था कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक, चैनपुर प्रखंड के नौघरा खेल मैदान में समृद्धि यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर पहले से ही सभा स्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे. जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आसमान में मंडराने लगा, वैसे ही लोगों में उत्साह की लहर दिखी और समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की. सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पहले से ही चाक-चौबंद थी.

Also Read: जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह एक्टिव, माता का आशीर्वाद लेने निकले, बोले- चुनाव नहीं लड़ेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >