सम्राट चौधरी की अंग्रेजी पर उठे सवालों पर भड़के जीतन राम मांझी, लालू और सोनिया का भी किया जिक्र

Bihar Politics: बिहार में सम्राट चौधरी की अंग्रेजी को लेकर उठे विवाद पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी उनके समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति में जनता से जुड़ाव ज्यादा मायने रखता है, न कि अंग्रेजी बोलना. उन्होंने लालू प्रसाद यादव और सोनिया गांधी का भी जिक्र किया.

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अंग्रेजी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. इस विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं. मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी वही अंग्रेजी बोलते हैं, जिसे गांव और आम लोग आसानी से समझ सकें.

मांझी बोले- जनता से जुड़े नेता हैं सम्राट

मांझी ने कहा कि सम्राट चौधरी की भाषा आम लोगों से जुड़ी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी लोकप्रियता और काबिलियत से घबराए हुए हैं, इसलिए उनकी भाषा और बोलने के तरीके का मजाक उड़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राजनीति में जनता से जुड़ाव ज्यादा मायने रखता है, न कि केवल अंग्रेजी बोलना.

लालू और सोनिया का भी किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में लालू प्रसाद यादव और सोनिया गांधी का नाम भी लिया. मांझी ने कहा कि जो लोग सम्राट चौधरी की अंग्रेजी पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि लालू प्रसाद को अंग्रेजी क्यों नहीं आती. उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी अब तक हिंदी अच्छी तरह नहीं सीख पाई हैं, लेकिन विपक्ष कभी इस मुद्दे को नहीं उठाता.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मांझी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है. समर्थक और विरोधी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एनडीए नेताओं ने मांझी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि नेता की पहचान उसके काम और जनता से जुड़ाव से होती है, भाषा से नहीं.

हालांकि इस बयान पर अभी तक राजद और कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Also Read: बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए छा गया अंधेरा, बजने लगा सायरन, जानें वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >