महादलित टोले को CM सम्राट चौधरी की सौगात, मॉडल स्कूल से पंचायत भवन तक करोड़ों की योजनाओं का ऐलान

Samrat Chaudhary Gift: सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के एक महादलित टोले को खास तोहफे दिए. मॉडल स्कूल, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र समेत कई योजनाओं को लेकर घोषणा की. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के सपने को साकार करने की भी बात कही.

Samrat Chaudhary Gift: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के धनरुआ प्रखंड के नदवां गांव को खास तोहफा दिया. मुख्यमंत्री ने नदवां के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा की. महादलित टोले में आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक भवन बनाने के लिए 12-12 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं. जबकि नदवां हाई स्कूल के खेल मैदान के रिनोवेशन के लिए 1 करोड़ 7 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.

मॉडल स्कूल विकसित करने की घोषणा

इतना ही नहीं, पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए करीब 2.50 करोड़ रुपये और कन्या विवाह मंडप के लिए 50 लाख रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है. खास बात यह भी रही कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नदवां हाई स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की घोषणा की. सम्राट चौधरी ने कहा था कि सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है.

इन वर्गों के लोगों को सुविधाएं देने की कही बात

सीएम ने खासकर महादलित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी कहा था, जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति खुशहाल नहीं होगा, तब तक विकास को पूरा नहीं माना जा सकता. इस तरह से सीएम एक महादलित टोला के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की.

नीतीश कुमार की परंपरा को आगे बढ़ाया

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी महादलित टोले में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे थे. नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री थे, तो वे भी महादलित टोले में ध्वजारोहण के लिए पहुंचते थे. ऐसे में सम्राट चौधरी अब जब सीएम के पद पर हैं तो उन्होंने इस परंपरा को बनाए रखा है. अपने भाषण के दौरान सीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के सपने को साकार करने की बात भी कही.

इन योजनाओं को लेकर भी दी जानकारी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 अगस्त को और कई बिहार के विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने चीनी मिलों की शुरुआत करने, तिरूपति बालाजी मंदिर के निर्माण, परीक्षाओं को पारदर्शी करने, एक्सप्रेसवे, इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं को रोजगार देने समेत कई बातें कही.

Also Read: Gen Z को साधने बिहार पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स से करेंगे बात, जानिए पूरा कार्यक्रम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >