2027 तक बन जायेगी सालेपुर से राजगीर व पटना से बेतिया सड़क

राज्य में एनएच-82 सालेपुर से राजगीर और पटना से बेतिया एनएच-139 डब्ल्यू का निर्माण वर्ष 2027 तक पूरा होने की संभावना है.

पटना.राज्य में एनएच-82 सालेपुर से राजगीर और पटना से बेतिया एनएच-139 डब्ल्यू का निर्माण वर्ष 2027 तक पूरा होने की संभावना है. इन सड़कों के बनने से बौद्ध सर्किट के बड़े हिस्से पर आवागमन बेहतर हो सकेगा. इस सर्किट से होकर देशी और विदेशी पर्यटकों के आवागमन से राज्य में पर्यटन क्षेत्र भी पहले से अधिक विकसित होगा. इसके साथ ही पटना-गया-डोभी फोरलेन एनएच-83 सड़क का निर्माण करीब 127 किमी लंबाई में पूरा हो चुका है. साथ ही इस पर आवागमन शुरू हो चुका है. ऐसे में इस सड़क से फिलहाल दक्षिण बिहार के बौद्ध धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में लोगों को अधिक सुविधा होने लगी है. सूत्रों के अनुसार हाल ही में एनएच-82 सालेपुर से राजगीर सड़क काे करीब 26 किमी लंबाई में फोरलेन बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास किया है. यह सड़क 862.63 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा जिले के सालेपुर (एसएच-78) से नूरसराय-अहियापुर-सिलाव होते हुए एनएच-82 राजगीर- बिहारशरीफ मुख्य पथ में बेलौआ (राजगीर) तक फोरलेन हाइवे बौद्ध सर्किट को जोड़ने वाला राजगीर का पर्यटन मार्ग बनेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >