संत कैरेंस हाइस्कूल : विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल बनाकर नवाचार के महत्व से कराया अवगत

संत कैरेंस हाइस्कूल की ओर से मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पटना

संत कैरेंस हाइस्कूल की ओर से मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान थीम पर विभिन्न साइंस मॉडल तैयार कर नवाचार के महत्व से अवगत कराया. विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने नवीकरणीय ऊर्जा मॉडल से लेकर जल संरक्षण का प्रोटोटाइप बनाकर अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया. इसके साथ ही बच्चों ने स्मार्ट हाउस डिवाइस, रोड सेफ्टी, हाइड्रो पावर समेत अन्य वैज्ञानिक मॉडल बनाकर रोजमर्रा के जीवन में नवाचार के महत्व को उजागर किया. इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या सीमा सिंह ने पर्यावरण से संबंधित चुनौतियों से निबटने में नवाचार के महत्व पर जोर दिया. प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >