राजद लड़ेगा 65 % आरक्षण की लड़ाई : तेजस्वी

राजद ने रविवार को पटना के वीरचंद्र पटेल मार्ग स्थित राजद कार्यालय के सामने एकदिवसीय धरना दिया.

संवाददाता, पटना राजद ने रविवार को पटना के वीरचंद्र पटेल मार्ग स्थित राजद कार्यालय के सामने एकदिवसीय धरना दिया. इस दौरान तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि 65% आरक्षण के मामले में राजद उच्चतम न्यायालय में वकील के जरिये इस पर पैनी नजर बनाये हुए है. हम सड़क से लेकर सदन तक इस मामले को लड़ रहे हैं. किसी भी कीमत पर आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे. ये हमारा संकल्प और प्रण है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 महीने की महागठबंधन सरकार ने आरक्षण सीमा बढ़ा कर 65% की थी. केंद्र की नौवीं अनुसूची में शामिल करने प्रस्ताव भी भेजा था. पहले इसे रोका गया. बाद में एनडीए के इस छल के कारण करीब 50 हजार नौकरियों से लोगों को वंचित कर दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र देने का आइडिया हमारा था. आज उसी पर नकल करके मुख्यमंत्री ने 51389 नियुक्ति पत्र बांटे हैं.इन नियुक्तियों में भी 16% (8222 पदों) के आरक्षण की हकमारी हुई है. धरना की अध्यक्षता पटना जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक दीना नाथ सिंह यादव ने की. इसका संचालन पटना महानगर के अध्यक्ष महताब आलम ने किया. राजद अब किसी को कोई आफर नहीं दे रहा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि अब सीधे चुनाव होंगे. हम लोग अब किसी को ऑफर नहीं दे रहे हैं. उन्होंने दो टूक कहा कि राजद में लालू प्रसाद और मेरे अलावा कोई अधिकृत नहीं है. हमारी तरफ से किसी को कोई ऑफर नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >