Bihar News: नवादा अग्निकांड के पीछे कौन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बता दिया, बोले- हमलावर बख्शे नहीं जाएंगे

Bihar News: नवादा में दलितों पर हुए हमले की घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए पटना में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आग लगाने में शामिल किसी भी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दलितों पर किए गए हमले को लेकर शुक्रवार को कहा कि नवादा में दलितों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. इस भयावह घटना के पीछे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोगों की संलिप्तता के सुराग मिल रहे हैं और वही लोग दलितों को डराने और अपमानित करने में लगे हैं. डिप्टी सीएम चौधरी ने कहा कि नवादा की घटना के बाद बिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. 28 लोगों पर एफआईआर दर्ज की और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी नंदू पासवान भी गिरफ्तार किया जा चुका है. बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. राजद दबंगों और अपराधियों को संरक्षण देकर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने की जो साजिश कर रहा है, वह कभी सफल नहीं होगी.

घटना को लेकर राजनीति शुरू

बता दें कि बिहार के नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में महादलित टोला में बुधवार को पास के ही गांव के कुछ बदमाश लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और घरों में आग लगा दी. देखते-देखते महादलितों का पूरा गांव राख में तब्दील हो गया. कई सौ लोग बेघर हो गए. अब इस घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. लालू यादव, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, राहुल गांधी एक ओर जहां इस घटना को बिहार सरकार की विफलता बता रहे हैं तो दूसरी ओर एनडीए घटक दल के नेताओं ने इस घटना के पीछे राजद के लोगों को जिम्मेदार बताया है.

जीतन राम मांझी ने भी राजद को बताया था जिम्मेदार

सम्राट चौधरी के पहले केंद्रीय मंत्री, बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के प्रमुख और जीतन राम मांझी ने भी इस घटना के पीछे राजद का हाथ होने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि राज्य में यादव समुदाय के लोगों पर दलितों की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया और दावा किया कि इस समुदाय ने उस जगह रहने वाले पासवान समुदाय के लोगों को भड़का कर घटना को अंजाम दिया है।

तेजस्वी यादव ने दी थी प्रतिक्रिया

इस भयावह घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने X पर लिखा था,”महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज! नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगायी आग। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, एनडीए के सहयोगी दल बेखबर! गरीब जले, मरे इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।”

नवादा प्रशासन का रिकॉर्ड क्या कहता है

नवादा प्रशासन के रिकॉर्ड के अनुसार, जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ उस जमीन का मालिक रमजान मियां है. लेकिन, इस बस्ती में रहने वाले दलित लोग इसे बिहार सरकार की जमीन बताकर यहाँ रहते हैं. कई लोग तो इस जमीन पर अपना मालिकाना हक़ तक जताते है. इस जमीन का मामला वर्ष 1995 से ही कोर्ट में चल रहा है और कई बार झड़पें हो चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें : वर्ल्ड क्लास बनेंगे बिहार के तीन और रेलवे स्टेशन, मिलेगी फर्स्ट क्लास सुविधा, ललन सिंह ने दी खुशखबरी

Shivdeep Lande ने लोगों से की भावुक अपील, बोले – कृपया मेरा नाम किसी दल से न जोड़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >