तेजप्रताप के आरोपों पर भड़के सुनील सिंह, बोले- हम गुलाब फेंकने वाले नहीं हैं, बोल्डर फेकेंगे

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में अपने उपर लगे आरोपों पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से उन्हें फंसाया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने 5 जयचंदों के भी नाम बताए.

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव द्वारा कुछ नेताओं को जयचंद कहे जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इस बयान पर विधान पार्षद सुनील सिंह नाराज हो गए हैं. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर कोई उन पर ढेला फेंकेगा तो वे जवाब में बोल्डर फेंकेंगे. उनका कहा कि वे बेवजह के आरोप और बयानबाजी को चुपचाप सहने वाले नहीं हैं.

क्या बोले थे तेजप्रताप

रविवार को तेजप्रताप यादव ने एक महिला से अपने कथित रिश्ते को लेकर सफाई दी थी. उन्होंने साफ कहा कि उनका उस महिला से कोई संबंध नहीं है. इसके साथ ही तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि उनके फेसबुक अकाउंट को पांच जयचंदों ने हैक कर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी. उन्होंने इन पांच लोगों के नाम भी बताए, जिनमें सुनील सिंह का नाम भी शामिल था.

सुनील बोले- ऐसा बयान देते रहते हैं तेजप्रताप

तेजप्रताप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील सिंह ने कहा कि तेजप्रताप यादव पहले भी कई बार गैर-जिम्मेदाराना बयान देते रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती, क्योंकि वे कब और किसके बारे में क्या बोल देंगे, यह खुद उन्हें भी नहीं पता होता. सुनील सिंह ने पुराने उदाहरण देते हुए कहा कि तेजप्रताप पहले भी कई वरिष्ठ नेताओं पर विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं.

सुनील सिंह ने कहा कि वे लालू प्रसाद यादव को अपना अभिभावक मानते हैं और उनके पूरे परिवार के साथ पिछले 30 वर्षों से खड़े हैं. तेजप्रताप लालू यादव के बेटे हैं, इसलिए अगर वे बचकानी बातें करते हैं तो उस पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझते. उन्होंने यह भी कहा कि कीचड़ का जवाब कीचड़ से देना सही तरीका नहीं होता.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आत्मंथन करें तेजप्रताप

सुनील सिंह से जब पूछा गया कि तेजप्रताप यादव ने कार्रवाई की बात कही है, तो उन्होंने इसे बेबुनियाद बताया. सुनील सिंह ने कहा कि तेजप्रताप उनकी पार्टी के नेता नहीं हैं और न ही वे उन पर कोई कार्रवाई कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि तेजप्रताप को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए और सोच-समझकर बयान देना चाहिए, क्योंकि राजनीति में शब्दों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है.

इसे भी पढ़ें : तेजप्रताप यादव का बड़ा खुलासा, बोले- पूर्व विधायक मेरी हत्या कराना चाहते, 5 जयचंदों के नाम बताए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >