Ritlal Yadav: जेल में अचानक बिगड़ी RJD विधायक रीतलाल यादव की तबीयत, पत्नी ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप

Ritlal Yadav: राजद विधायक रीतलाल यादव की तबीयत सोमवार देर शाम भागलपुर जेल में अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. इस बीच उनकी पत्नी रिंकू देवी ने हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Ritlal Yadav: राजद विधायक रीतलाल यादव की तबीयत सोमवार देर शाम अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें भागलपुर जेल से मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. रात करीब 9:30 बजे जेल प्रशासन द्वारा उन्हें इलाज के लिए भेजा गया. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्या हुई है.

रीतलाल यादव की पत्नी ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

इस घटना के बाद रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उनके पति की जेल में हत्या की साजिश रची जा रही है. रिंकू देवी ने यह भी दावा किया कि उनके पूरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है और सरकार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है.

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले सुरक्षा कारणों से रीतलाल यादव को पटना के बेऊर जेल से भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया था. उन्हें हाई-सिक्योरिटी जोन में तृतीय खंड के टी-सेल में रखा गया है, जहां पहले कई बड़े और विवादित नामों को रखा जा चुका है.

17 अप्रैल को रीतलाल यादव ने किया था सरेंडर

रीतलाल यादव ने 17 अप्रैल 2025 को दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया था. उन पर खगौल थाना क्षेत्र के एक मामले में बिल्डर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है. इस मामले में पटना पुलिस ने उनके 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 10.5 लाख रुपये नकद, 77 लाख रुपये के ब्लैंक चेक, चार पेन ड्राइव और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए थे.

बेऊर जेल से भागलपुर किया गया था शिफ्ट

सरेंडर के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया था, जहां से बाद में उन्हें भागलपुर ट्रांसफर किया गया. फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर मेडिकल टीम की निगरानी चल रही है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं. पत्नी के आरोपों के बाद यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है.

Also Read: शराब पार्टी के आरोप में सारण के दारोगा सस्पेंड, मोबाइल स्विच ऑफ कर ड्यूटी से हैं गायब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >