Bihar Crime News: रीतलाल यादव का करीबी सुनील महाजन गिरफ्तार, रक्षा बंधन पर पहुंचा था घर

Bihar Crime News: पटना में बिल्डर से रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियंता नगर स्थित महाजन मेंशन से सुनील महाजन को गिरफ्तार किया. बिल्डर कुमार गौरव और राकेश की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में सुनील का नाम था. पुलिस पूछताछ में जुटी है.

Bihar Crime News: बिल्डर कुमार गौरव व राकेश से रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार को एसटीएफ की टीम ने रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित अभियंता नगर के महाजन मेंशन में छापेमारी की. टीम जब पहुंची तो नीचे कुछ महिलाओं ने रोक लिया. इसके बाद टीम ने सहयोग करने की बात कही और दूसरे फ्लोर पर पहुंची. टीम ने एक कमरे से सुनील महाजन को गिरफ्तार कर लिया.

सूत्रों के अनुसार टीम फिलहाल सुनील महाजन से पूछताछ कर रही है. रंगदारी मामले में सुनील महाजन का भी नाम शामिल था. पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. इसके बाद टीम को सूचना मिली कि रक्षा बंधन पर सुनील महाजन अपने घर पहुंचा है. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

बिल्डर कुमार गौरव व राकेश ने दर्ज करायी थी रंगदारी की प्राथमिकी

बिल्डर कुमार गौरव और राकेश कुमार ने इस मामले में पुलिस में एफआइआर दर्ज करायी थी. राकेश और गौरव आपस में पार्टनर हैं. उन्होंने पुलिस को बताया था कि रीतलाल यादव ने खुद बुलाकर 50 लाख रुपये मांगे थे. हालांकि समझौता 30 लाख पर हुआ और उसे 14 लाख रुपये दे भी दिया था.

बिल्डर ने बताया कि विधायक अपने ही लोगों से कंस्ट्रक्शन मैटेरियल खरीदने का दबाव बनाता था, जिसके बाद 19 लाख का सामान देकर 33 लाख मांगा जा रहा था. बिल्डर ने पुलिस को बताया था कि रंगदारी के पैसे लेने पर बिल्डर से स्टाम्प पेपर पर कर्ज लेने की बात लिखवायी जाती है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विधायक और भाई ने कोर्ट में किया था सरेंडर

इससे पहले बीते 17 अप्रैल को रीतलाल यादव, छोटा भाई पिंकू यादव, भगीना श्रवण यादव व चिक्कू यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया था. वहीं पुलिस ने सरेंडर से पूर्व रीतलाल यादव के पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. छापेमारी के दौरान जमीन से जुड़े कई सारे दस्तावेज, कैश व चेकबुक बरामद किये गये थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अगस्त को होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >