पूर्व विधायक रीतलाल यादव की जमानत याचिका खारिज, पटना हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

Ritlal Yadav: दानापुर के पूर्व विधायक रितलाल यादव को बड़ा कानूनी झटका लगा है. पटना हाई कोर्ट ने रंगदारी और अवैध कब्जे जैसे गंभीर आरोपों वाले मामले में उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है.

Ritlal Yadav: दानापुर के पूर्व विधायक रितलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है. इसके साथ ही फिलहाल उन्हें राहत नहीं मिल सकी है. पटना हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति सत्यव्रत वर्मा की एकलपीठ ने गुरुवार को यह आदेश सुनाया. मामला खगौल थाना कांड संख्या 171/2025 से जुड़ा है. सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत देने से साफ इनकार कर दिया.

गंभीर आरोपों से जुड़ा है मामला

रीतलाल यादव पर रंगदारी के जरिए धन उगाही का आरोप है. उन पर आपराधिक बल के आधार पर निजी और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का भी आरोप है. इसके अलावा संगठित गिरोह चलाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं. अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोप सुनियोजित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हैं.

13 जून से न्यायिक हिरासत में

याचिकाकर्ता 13 जून 2025 से न्यायिक हिरासत में हैं. उन्होंने नियमित जमानत की मांग करते हुए रिहाई की गुहार लगाई थी. बचाव पक्ष ने दलील दी कि उन्हें जमानत का लाभ मिलना चाहिए.

दोनों पक्षों की दलीलें

सुनवाई के दौरान रीतलाल यादव की ओर से वरीय अधिवक्ता राजेंद्र नारायण ने अदालत में पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच हो रही है और जमानत दी जानी चाहिए. वहीं राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता अजय मिश्रा ने याचिका का कड़ा विरोध किया.

राज्य की तरफ से अदालत को बताया गया कि आरोपी के खिलाफ करीब 40 आपराधिक मामले लंबित हैं. यह उनके आपराधिक इतिहास को दर्शाता है. अभियोजन ने तर्क दिया कि ऐसे में जमानत देने से जांच प्रभावित हो सकती है.

कोर्ट ने क्या कहा

अदालत ने मामले की गंभीरता पर जोर दिया. आरोपों की प्रकृति और आरोपी के आपराधिक इतिहास को ध्यान में रखा गया. कोर्ट ने माना कि इस चरण में जमानत उचित नहीं है. इसी आधार पर याचिका खारिज कर दी गई. इस आदेश के बाद पूर्व विधायक को फिलहाल जेल में ही रहना होगा.

Also Read: ‘सबूतों से छेड़छाड़ कैसे हुई…?’ पटना NEET छात्रा मौत केस में कोर्ट के तीखे सवाल, मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >