पटना: सेवानिवृत सरकारी कर्मी के खाते से बदमाशों ने कर ली 4.23 लाख की निकासी

पटना में एक सेवानिवृत्त सरकारी महिला कर्मी हिल्डा एंथोन से साइबर ठगों ने 4.23 लाख रुपये ठग लिए. पेंशन कार्ड बनवाने के झांसे में आकर उन्होंने एक लिंक पर क्लिक किया, जिससे उनका फोन हैक हो गया.

Cyber ​​Fraud : पटना में साइबर बदमाशों ने सेवानिवृत सरकारी महिला कर्मी हिल्डा एंथोन के खाते से 4.23 लाख की निकासी कर ली. बदमाशों ने उन्हें पेंशन कार्ड बनाने संबंधी लिंक भेजा. महिला ने बैंक का असली लिंक मानकर उसपर क्लिक किया तो उनके मोबाइल फोन हैक हो गये और खाते से 4.23 लाख रुपये की निकासी हो गयी. महिला आनंदपुरी में रहती हैं और सरकारी सेवा से सेवानिवृत हुई हैं. उन्हें एक अंजान नंबर से एसबीआई रिटायर्ड पेंशन कार्ड का मैसेज और एक फर्जी लिंक बदमाशों ने भेजा और मोबाइल फोन हैक कर लिया. इस संबंध में महिला ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितिश सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >