संवाददाता, पटना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा 11वीं (सत्र 2025-27) में नामांकन के लिए ली गयी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. प्रवेश परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गयी थी. परीक्षा समिति ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से कहा है कि वे परिणाम https://biharsimultala.com पर देख सकते हैं. परीक्षा फल के आधार पर अनुशंसित अभ्यर्थी चिकित्सीय जांच के बाद सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में नामांकन योग्य होंगे. अनुशंसित अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच के लिए विद्यालय के प्राचार्य को अलग से सूचित किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
