राज्य भर में जलापूर्ति संबंधित शिकायतों का समय पर करें निबटारा : मंत्री

पीएचइडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित केंद्रीय शिकायत निवारण कक्ष का औचक निरीक्षण किया.

– पीएचइडी मंत्री ने किया विभागीय शिकायत निवारण कक्ष का औचक निरीक्षण संवाददता, पटना पीएचइडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित केंद्रीय शिकायत निवारण कक्ष का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों के निवारण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और व्यवस्था की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने खुद दूरभाष पर कई शिकायतकर्ताओं से बात की और उनकी शिकायतों के समाधान को लेकर फीडबैक लिया. उन्होंने पहले से निस्तारित शिकायतों की भी जांच की. जहां कहीं कमी पायी गयी, वहां संबंधित अभियंताओं को विभागीय समय-सीमा के अनुसार जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. मंत्री ने लाभुकों से योजना में सुझाव लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलापूर्ति संबंधित हर शिकायतों को समय पर दुरुस्त करें. शिकायत लंबित रहने या शिकायतों का समय पर निबटारा नहीं होने के कारण संबंधित अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. टाल फ्री पर करें शिकायत केंद्रीय शिकायत निवारण कक्ष के माध्यम से कोई भी नागरिक जलापूर्ति से संबंधित शिकायत कॉल या व्हाट्सएप के जरिये दर्ज करा सकता है. प्राप्त शिकायतों का समाधान तय समय-सीमा में किया जाता है. वर्तमान में कक्ष में 21 1 ऑफिस एग्जीक्यूटिव के साथ एक प्रबंधक, एक सहायक अभियंता, दो कनीय अभियंता, एक कार्यापालक अभियंता ,एक अधीक्षण अभियंता पदस्थापित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >