पैरा एथलीटों के लिए आवासीय खेल विद्यालय की स्थापना होगी

पैरा खिलाडियों के लिए शीघ्र ही बिहार में आवासीय खेल विद्यालय की स्थापना होगी. ऐसा करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बनेगा.

खेल संवाददाता, पटना : पैरा खिलाडियों के लिए शीघ्र ही बिहार में आवासीय खेल विद्यालय की स्थापना होगी. ऐसा करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बनेगा. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने बताया कि बिहार के पैरा एथलीटों को संरचित और सुलभ वातावरण में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा और पुनर्वास सुविधाएं प्रदान कर सशक्त और सक्षम बनाने की दिशा में सरकार द्वारा उठाया जाने वाला यह एक ऐतिहासिक कदम है. पैरा एथलीटों की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी सुविधाओं से युक्त यह आवासीय खेल विद्यालय एक समर्पित संस्थान के रूप में काम करेगा जहां पैरा एथलीटों के भोजन, आवासन के साथ उच्चस्तरीय प्रशिक्षण की भी समुचित व्यवस्था रहेगी. पेरिस 2024 पैरालिंपिक में, भारतीय पैरा एथलीटों ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 29 (7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य) पदक हासिल किये जो भारत का अब तक का सबसे बड़ी पैरालिंपिक उपलब्धी है. बिहार के पैरा एथलीटों ने भी सीमित बुनियादी ढांचों और संसाधनों के बावजूद सराहनीय क्षमता दिखायी है. प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), शैलेश कुमार और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स) जैसे नामों ने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व किया है और राज्य को गौरवान्वित किया है. पैरा एथलीटों के लिए बिहार में देश का पहला आवासीय खेल विद्यालय बनने से बिहार के पैरा-एथलीटों के लिए एशियाई पैरा खेलों, विश्व चैंपियनशिप और भविष्य के पैरालिंपिक में प्रतिस्पर्धा करने का मार्ग प्रशस्त होगा. इसके साथ ही बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें विकसित करने के लिए एक मंच तैयार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >