पटना पुस्तक महोत्सव में गीत उत्तरा फाल्गुनी का विमोचन

मंगलवार को पटना पुस्तक महोत्सव में दिल्ली के प्रलेक-प्रकाशन की ओर से पं बुद्धिनाथ मिश्र के गीत-संग्रह ''गीत उत्तरा फाल्गुनी'' का विमोचन किया गया

संवाददाता,पटना मंगलवार को पटना पुस्तक महोत्सव में दिल्ली के प्रलेक-प्रकाशन की ओर से पं बुद्धिनाथ मिश्र के गीत-संग्रह ””गीत उत्तरा फाल्गुनी”” का विमोचन किया गया. इस अवसर पर बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ ने कहा कि मिश्र जी के दिव्य-कंठ से जो मन-मोहक गीत फूटते हैं, उन्हें सुन कर वसंत के कोकिल भी अपने कोटरों में मुग्ध और मौन हो जाते हैं. समारोह के मुख्य अतिथि और वरिष्ठ कवि राम उपदेश सिंह ””विदेह”” ने कहा कि बुद्धिनाथ जी एक ऐसे गीतकार हैं, जिन्होंने हिन्दी काव्य में गीत को पुनः शीर्ष-स्थान पर बिठाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

JUHI SMITA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >