आइआइटी पटना और गंगा देवी महिला कॉलेज के सहयोग से एआइ पर रिफ्रेशर कोर्स

यह 12 दिवसीय कोर्स 17 नवंबर से 29 नवंबर तक हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जायेगा.

संवाददाता, पटना मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी), आइआइटी पटना और गंगा देवी महिला कॉलेज पटना के संयुक्त सहयोग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) पर एक रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया जा रहा है. यह 12 दिवसीय कोर्स 17 नवंबर से 29 नवंबर तक हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जायेगा. इस कोर्स में साइंस, सोशल साइंस, ह्यूमैनिटीज और कॉमर्स संकायों के शिक्षकगण के साथ-साथ पीएचडी धारक और शोधार्थी भी भाग ले सकते हैं. यह रिफ्रेशर कोर्स यूजीसी की ओर से प्रायोजित है और यह निःशुल्क होगा. एमएमटीटीसी, आइआइटी पटना के कार्यक्रम निदेशक डॉ संजोय कुमार परीदा और गंगा देवी महिला कॉलेज की प्राचार्या प्रो विजय लक्ष्मी ने कहा कि 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में इस तरह के कार्यक्रम अत्यधिक उपयोगी साबित होंगे. कार्यक्रम के आइआइटी पटना के संयोजक डॉ अभिनव सिंह और गंगा देवी महिला कॉलेज की संयोजक डॉ रेणु कुमारी (मनोविज्ञान विभाग) ने बताया कि यह रिफ्रेशर कोर्स प्रत्येक विषय के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए, समाज और देश के लिए काफी लाभदायक है. उन्होंने कहा कि एआइ की जानकारी की ओर से 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने में यह कोर्स काफी सहायक सिद्ध होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >