Bihar Rain Alert: बिहार के इन तीन जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश का रेड अलर्ट, अगले तीन घंटे के लिए IMD की चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने फिर से करवट ली है. रविवार को राज्य के तीन जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पटना समेत कई जिलों में यलो अलर्ट के साथ तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी गई है.

Bihar Rain Alert (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. रविवार को आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के 3 जिलों (बक्सर, कैमूर, रोहतास) में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. अगले तीन घंटों के भीतर इन जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है. वहीं भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी के लोगों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं. लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.

बेगूसराय और नालंदा में काफी नुकसान

शनिवार की रात से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था. बेगूसराय जिले में आंधी-तूफान की वजह से बड़ा नुकसान हुआ है. मंझौल-बखरी पावर ग्रिड को जोड़ने वाली 132KV लाइन का टावर नंबर-57 आंधी में गिर गया, जिससे दोनों अनुमंडल के करीब 200 गांवों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई. इसके अलावा कई इलाकों में बिजली के खंभे और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

नालंदा जिले में भी देर रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई. इस दौरान ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की घटनाएं भी सामने आई हैं. कई जगह पेड़ गिरने और खेतों में खड़ी फसल को नुकसान की खबर है.

राजधानी पटना में हल्की बारिश, मौसम विभाग की अपील

राजधानी पटना में भी शनिवार रात हल्की बारिश दर्ज की गई. हालांकि नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में भी अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें, खुले में या पेड़ों के नीचे खड़े न हों, और मोबाइल फोन या धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखें.

Also Read: बिहार के ये दो रेलवे स्टेशन होंगे विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस, अमृत भारत योजना के तहत बदल रही स्टेशन की सूरत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >